नई दिल्ली (नेहा): ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की अक्षरा उर्फ हिना खान ने इसी साल अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी रचाई थी। शादी के बाद कपल ने अपना पहला करवा चौथ खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। हिना खान और रॉकी जायसवाल ने करीब एक दशक तक एक-दूसरे को डेट किया। इसी साल 4 जून को कपल ने सिविल मैरिज की। 10 अक्टूबर को दोनों ने अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट किया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।
तस्वीरों में हिना खान नई-नवेली दुल्हन की तरह सजी हुई बहुत खूबसूरत लग रही थीं। पहली तस्वीर में वह अपने पति को छलनी से देखती दिखीं। वहीं, दूसरी फोटो में रॉकी, हिना का पैर छूते नजर आए। बाकी तस्वीरों में कपल ने एक-दूसरे के साथ रोमांटिक पोज दिया। दोनों ही एक-दूजे के प्यार में डूबे हुए दिखाई दिए।
बात करें एक्ट्रेस के लुक की तो वह सुर्ख लाल रंग के जोड़े में बहुत ही हसीन लग रही थीं। उन्होंने लाल कलर का सलवार सूट पहना था, जिसे हैवी एंब्रॉयडरी दुपट्टे से स्टाइल किया था। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने सोने के कढ़े, चोकर और इयररिंग्स पहने।