नई दिल्ली (नेहा): दिल्ली हाई कोर्ट को साेमवार को छह न्यायाधीश मिलेंगे। विभिन्न हाई कोर्ट से दिल्ली हाई कोर्ट स्थानांतरित किए गए छह न्यायाधीश को मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय सभी न्यायाधीशों को हाई कोर्ट परिसर में पद की शपथ दिलाएंगें। सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने मई माह में विभिन्न हाई कोर्ट के न्यायाधीशों का दिल्ली हाई कोर्ट में स्थानांतरण करने की संस्तुति की थी। हाल ही में केंद्र सरकार ने सिफारिशों को अपनी मंजूरी दे दी थी। कर्नाटक हाई कोर्ट से न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव काे उनके मूल दिल्ली हाई कोर्ट वापस भेजा गया है।
वहीं, बांबे हाई कोर्ट से न्यायमूर्ति नितिन वासुदेव साम्ब्रे, इलाहाबाद हाई कोर्ट से न्यायमूर्ति विवेक चौधरी व ओपी शुक्ला, पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट से न्यायमूर्ति अनिल क्षेत्रपाल और राजस्थान हाई कोर्ट से न्यायमूर्ति अरुण कुमार मोंगा का दिल्ली हाई कोर्ट स्थानांतरण किया गया है। उक्त जजों के कार्यभार संभालने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट में जजों की संख्या स्वीकृत 60 जजों पर 40 हो जाएगी।