By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NrirashtriyaNrirashtriyaNrirashtriya
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • भारत
  • विश्व
  • सम्पादकीय
  • एन आर आई विशेष
  • वीडियो
  • इ पेपर
  • फोटो पेपर
  • अधिक
    • राज्य
Reading: आज का राशिफल
Share
Font ResizerAa
NrirashtriyaNrirashtriya
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Nrirashtriya > Blog > national news > आज का राशिफल
national news

आज का राशिफल

Nri Rashtriya
Last updated: November 6, 2025 3:51 am
Nri Rashtriya
Share
8 Min Read
SHARE

नई दिल्ली (नेहा): जानें 06 नवंबर 2025, दिन वीरवार को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों की बढ़ सकती है परेशानी। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष 🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

मेष राशि के जातकों का आज का दिन निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। घरवालों के सहयोग से आज घरेलू कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आपका साथी एक आदर्श जीवनसाथी के रूप में आपको आगे बढ़ने के लिए मदद करेगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज प्रेम का इजहार कर सकते हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित जुड़े व्यवसाय में आज कोई महत्वपूर्ण डील संपन्न हो सकती हैं। आपका शुभ अंक 3 है |

वृष 🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)

वृष राशि के जातकों पर आज किस्मत मेहरबान रहेगी। आप जिसे प्रसन्न करने का प्रयास कर रहे हैं उसके साथ सब कुछ शेयर करते रहना होगा। महिलायें अपने घर के सामानों को दुरुस्त करके अपने को व्यस्त रख सकती हैं | विवाहित लोग एक दूसरे के प्रति समर्पण और सम्मान की भावना रखेंगे। आपका पैसों से संबंधित बातों पर अधिक ध्यान बना रहेगा। व्यापार में आपको भरपूर लाभ मिलता दिख रहा है। आज आपका शुभ अंक 9है।

मिथुन 👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

मिथुन राशि के जातक आज के दिन उन लोगों से संपर्क करेंगे, जिनसे बहुत दिनों से बात नहीं हुई है | आपकी मनोरंजन के साधनों की तरफ रुचि रहेगी| अपने जीवनसाथी के प्रति अधिक प्रेमपूर्ण और स्नेही बनने का प्रयास करें। सिंगल लोग दिन के अंत में थोड़ा अकेला महसूस करेंगे। जिन लोगों का कारोबार बंद पडा हैं उनको कारोबार से संबंधित नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। आपका शुभ अंक 1 है।

कर्क 🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों का आज का दिन बेहतरीन रहेगा। अपने आप को उत्साही लोगों के बीच रखें। माता की सेवा का मौका मिल रहा हो तो इस मौके को हाथ से न जाने दें। बिजनेस में कुछ चुनौतियां आ सकती है। नेटवर्किंग व सेल्स में कार्यरत लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में प्यार भरे पल आएंगे। आपका शुभ अंक 8 है।

सिंह 🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपके इष्टदेव की कृपा से आपके बिगड़ते काम बनेंगे। आपके घर किसी शुभ कार्य पर चर्चा हो सकती। आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आयेगी। विवाहित जातक आज परिवार के विस्तार की बात करेंगे। प्रेमी जोड़े एक दूसरे के साथ समय बिताकर खुशी महसूस करेंगे। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपको अपने व्यवसाय और अन्य उपक्रमों से लगातार लाभ और मुनाफा प्राप्त होता रहेगा। आपका शुभ अंक 1 है।

कन्या 👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों को आज के दिन खुद पर फोकस करना होगा। अपने ईगो को छोड़कर अपने माता पिता की बातों को ध्यान से सुनें। प्रेम पाटर्नर के संग मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको अच्छा धन लाभ हो सकता है। किसी कार्यक्रम या समारोह को फंडिंग करना अच्छा रिटर्न दे सकता है। आपका शुभ अंक 6 है।

तुला ⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों का आज का दिन रिश्तों के मामले में भाग्यशाली रहेगा। कुछ लोग जलन की भावना से आपकी आलोचना कर सकते हैं। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का आपके मन में भाव आयेगा। अपने जीवनसाथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। पैसों से संबंधित स्थिरता आपको अपने काम के जरिए मिलेगी। यदि आप व्यापारी हैं, तो आपके व्यापार में आज कुछ नये बदलाव आएंगे, जिनका आप लाभ उठाएंगे। आपका शुभ अंक 4 है।

वृश्चिक 🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातक आज बहुत भावुक और संवेदनशील हो सकते हैं। किसी के साथ बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें। प्रेम के बंधन में बंधने के लिए आज का दिन उपयुक्त है। शादीशुदा लोगों को अपने रिश्ते में नयापन नजर आएगा और अपने जीवनसाथी से प्यार भरी बातें करेंगे। आय के अतिरिक्त स्त्रोत खुलने से आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। बिजनेस के लिए जिस काम के प्रति प्रयासरत थे, उस कार्य की सिद्धि के लिए समय अनुकूल है। आपका शुभ अंक 8 है।

धनु 🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों के अंदर आज आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। छोटी-छोटी चीजों में आसानी से खुशी तलाश करेंगे। महत्वपूर्ण मामले में कंधे पर बढ रहे बोझ को कम करने के लिए दोस्त की मदद ले सकते हैं। पति-पत्नी व्यस्तता की वजह से एक दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे। आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। किसी मनचाहे सौदे की प्राप्ति से व्यापार में उन्नति होगी। आपका शुभ अंक 2 है।

मकर 🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको दूसरे की मदद करने से सुकून मिलेगा। प्रेम जीवन के संबंध में आशावाद, अच्छी ऊर्जा और उत्साह से भरा है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आज खुशनुमा रहेगा। आप अपनी शान व शौकत पर कुछ धन खर्च कर सकते है। रियल स्टेट से जुड़ी कोई भी डील करने से आपको पूरी तरह से सतर्क रहने की जरुरत होगी। आपका शुभ अंक 4 है।

कुंभ 🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातक आज पूरा दिन नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे। व्यक्तिगत बातों में प्रगति देखने के लिए थोड़ा संयम रखने की कोशिश करें। चापलूस मित्रों की वजह से आप दिक्कत में पड़ सकते हैं, सावधान रहें। निजी जीवन की बात करें तो गृहस्थ जीवन आज सुखमय रहेगा। प्रेम जीवन में परेशानियों का आगमन हो सकता है। व्यापार कर रहे जातकों को आज अत्यधिक लाभ होगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपका शुभ अंक 5 है।

मीन 🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उन्नति भरा रहेगा। सायंकाल के समय किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन व्यय होगा। संतान पक्ष की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आप प्रसन्न होंगे। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। घरेलू खरीदारी में सुविधा से ज्यादा खर्च न करें। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को गुप्त कार्यों में गंभीर रहना होगा। आपका शुभ अंक 8 है।

Related Posts:

  • 3
    आज का राशिफल
Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

You Might Also Like

बिहार में सुबह 9 बजे तक 13.13% लोगों ने डाला वोट

बज गया बिहार में बिगुल, पहले चरण का मतदान आज, दांव पर 16 मंत्रियों की साख

आज का पंचांग

सोलन: टीचर की बेरहमी, बच्चे को लोहे के स्केल से पीटा, सिर में लगी चोट

Bilaspur: चिट्टा तस्करी का पर्दाफाश, 2 युवक गिरफ्तार

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आज का पंचांग
Next Article फिलीपींस में भूकंप और सुनामी से तबाही, 66 लोगों की मौत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -

Latest News

अमेरिका में करीब 4.2 करोड़ लोगों की फूड सप्लाई बंद
International News November 6, 2025
बिहार में सुबह 9 बजे तक 13.13% लोगों ने डाला वोट
national news Politics November 6, 2025
बज गया बिहार में बिगुल, पहले चरण का मतदान आज, दांव पर 16 मंत्रियों की साख
national news Politics November 6, 2025
चीन-पाकिस्तान से लेकर अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर भागे लोग
International News November 6, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

NrirashtriyaNrirashtriya
Follow US
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?