नई दिल्ली (नेहा): जानें 07 नवंबर 2025, दिन शुक्रवार को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों की बढ़ सकती है परेशानी। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष 🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
सधी हुई जुबान रहेगी। अपनों में वृद्धि होगी। व्यापार का विस्तार होगा। धन का आवक बढ़ेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। आज मेष राशि वालों का बिजनेस भी अच्छा है। आज के दिन काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृष 🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
सौम्यता के प्रतीक बने रहेंगे। समाज में सराहना होगी। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। आपका कद बढ़ेगा। जो चाहेंगे वो होगा, जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। प्रेम-संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। आज के दिन हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन 👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मन परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहने वाला है। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा बनी रहेगी। प्रेम-संतान ठीक है, व्यापार भी ठीक है। आज के दिन लाल वस्तु का दान करें।
कर्क 🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
यात्रा का योग बनेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। रुपए-पैसे के नए स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान का साथ। बहुत अच्छा समय। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह 🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
राजनीतिक लाभ मिलेगा। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या 👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा रहेगा। सफेद वस्तु पास रखें।
तुला ⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वाले समय बचकर पार करें। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य परेशानी में है। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम, संतान ठीक ठाक। व्यापार भी ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
वृश्चिक 🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेम-संतान, व्यापार, जीवनसाथी का सानिध्य सबकुछ बहुत अच्छा। बहुत खुशीपूर्वक जीवन बिताएंगे। पीली वस्तु पास रखें।
धनु 🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
शत्रु उपद्रव संभव है लेकिन जीत आपकी होगी। कार्य-विघ्न बाधा के साथ संपन्न होगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान थोड़ा दूरी। व्यापार लगभग ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर 🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
लेखकों के लिए, कवियों के लिए, सिनेमाकारों के लिए अच्छा समय। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
कुंभ 🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी होगी। घर में कुछ उत्सव हो सकता है बस कलह से बचें। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन 🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार अच्छा रहेगा। सफेद वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।


