आज का राशिफल
नई दिल्ली (नेहा): जानें 10 नवंबर 2025, दिन सोमवार को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों की बढ़ सकती है परेशानी। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष 🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं बनेंगी और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ के योग हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा, लेकिन पुरानी बातें न दोहराएं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, योग या व्यायाम करें। परिवार में सुखद माहौल बनेगा।
वृष 🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
वृष राशि के जातकों को आज खुशी भरा होगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा लाभ संभव है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें, निवेश से पहले सोच-विचार करें। करियर में प्रगति के संकेत हैं, लेकिन बॉस से विवाद न करें। प्रेमी युगल एक-दूसरे को समय दें। स्वास्थ्य में पेट संबंधी समस्या हो सकती है, हल्का भोजन लें। परिवार के साथ समय व्यतीत करें।
मिथुन 👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मन परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहने वाला है। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा बनी रहेगी। प्रेम-संतान ठीक है, व्यापार भी ठीक है। आज के दिन लाल वस्तु का दान करें।
कर्क 🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों को आज के दिन कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा, लेकिन सेहत का ध्यान रखें। कार्यस्थल पर चुनौतियां आएंगी, लेकिन धैर्य बनाए रखें। आर्थिक लाभ होगा, पुराना कर्ज चुक सकता है। प्रेम जीवन स्थिर रहेगा, पार्टनर की सलाह मानें। स्वास्थ्य में थकान महसूस होगी, आराम करें। घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।
सिंह 🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। कहीं बाहर जाने के योग बन सकते हैं। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। नवीन जिम्मेदारी बढऩे के आसार रहेंगे। यात्रा शुभ रहेगी। सुविधाओं में बाधा आएगी।
कन्या 👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि के जातकों को आज के दिन सावधानी बरतनी होगी। संपत्ति से जुड़ा विवाद सुलझेगा, रुका हुआ धन वापस मिलेगा। काम में सफलता मिलेगी, लेकिन जल्दबाजी न करें। आर्थिक स्थिरता रहेगी, बचत बढ़ाएं। स्वास्थ्य सामान्य, पाचन संबंधी सावधानी बरतें। परिवार में छोटी-मोटी बहस संभव।
तुला ⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियाँ आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लें। प्रेम और पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखें। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। आय में वृद्धि होगी। बेवजह यात्रा से बचें। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। संतान पक्ष से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
वृश्चिक 🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। कानूनी विवादों से दूर रहें। व्यवसाय ठीक चलेगा। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। परिवार में सबकी सेहत का ध्यान रखें। अपने पार्टनर से प्यार का इजहार के लिए दिन अच्छा है। परिवार में आपकी अहमियत बढ़ेगी।
धनु 🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहना वाला है। आपके साधनों में वृद्धि होगी। यात्रा की योजना बन सकती है। नौकरी और व्यवसाय में सतर्क रहें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पति-पत्नी समझदारी से काम करें और परिवार में सामंजस्य बनाए रखें ।
मकर 🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। पैसों के लेन-देन में सतर्क रहें। अपने इमोशन पर कंट्रोल रखें। मानसिक व्यथा और संतान के कारण परेशानी हो सकती है। मन लगा के और मेहनत से काम करने पर सफलता जरूर मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। जीवनसाथी की सलाह से लाभ हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते है। कृषि और कला क्षेत्रों से जुड़े लोगों को लाभ होगा।
कुंभ 🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। मन में असमंजस रह सकता है। पुराने मित्र मदद कर सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। परिवार के साथ समय अच्छा बिताएंगे।
मीन 🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मनचाही वस्तु प्राप्त हो सकती है। करियर में अच्छा मोड़ आएगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। काम को लेकर बनाई गई योजनाएं समय पर पूरी होंगी। धन लाभ के योग है। तनाव और थकान से बचें। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।


