By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NrirashtriyaNrirashtriyaNrirashtriya
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • भारत
  • विश्व
  • सम्पादकीय
  • एन आर आई विशेष
  • वीडियो
  • इ पेपर
  • फोटो पेपर
  • अधिक
    • राज्य
Reading: आज का राशिफल
Share
Font ResizerAa
NrirashtriyaNrirashtriya
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Nrirashtriya > Blog > national news > आज का राशिफल
national news

आज का राशिफल

Nri Rashtriya
Last updated: October 7, 2025 11:31 am
Nri Rashtriya
Share
10 Min Read
SHARE

नई दिल्ली (नेहा): मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

शुभ अंक: 8 और 9, शुभ रंग: गहरा लाल
मेष राशि के जातकों को लोगों से वाणी व्यवहार में सावधानी बनाए रखनी चाहिए। रिश्तों के प्रति आदर सम्मान का भाव बढ़ाएं। सबको जोड़े रखने की कोशिश होगी। न्यायिक मामले उभर सकते हैं। संबंध संवारने पर जोर होगा। बड़प्पन से काम लें। कार्यगति धीमी रह सकती है। ऊर्जा उत्साह में चूक न करें। कामकाजी संबंधों का ध्यान रखें। पेशेवरों से सहयोग मिलेगा। करियर में निरंतरता रहेगी।
आज का उपाय: अतुलित बल और बुद्धि के धनी हनुमानजी की पूजा वंदना करें. ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. दान बढ़ाएं. विनम्र रहें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)

शुभ अंक: 6, 7, 8 और 9, शुभ रंग: मरून
वृष राशि के लोग आर्थिक परिस्थितियों को बेहतर बनाए रखेंगे। लाभ का प्रतिशत अच्छा रहेगा. चर्चा संवाद में प्रभावी रहेंगे। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त करेंगे, और प्रतिस्पर्धा का भाव रखेंगे। सफलता की सीढ़ियां तेजी से चढ़ेंगे। लाभ व्यापार बढ़ाने में सफल होंगे। करियर कारोबार में तेजी रखेंगे। कार्यों को पूरा करने का प्रयास रखेंगे। सबको साथ लेकर चलेंगे। पेशेवरता बढ़त बनी रहेगी। जिद में न आएं।
आज का उपाय: अतुलित बल और बुद्धि के धनी हनुमानजी की पूजा वंदना करें। ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें। विनम्रता बनाए रहें. जिद से बचें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

शुभ अंक: 5, 8 और 9, शुभ रंग: गुड़ के समान
मिथुन राशि के जातकों का कार्यक्षेत्र में लाभ वृद्धि और प्रभाव बढ़ेगा। करियर कारोबार में वातावरण अनुकूल बना रहेगा। विभिन्न मामलों में उमंग उत्साह बनाए रहेंगे। प्रशासन के कार्यों में तेजी आएगी. सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी। विस्तार कार्यों पर फोकस रखेंगे। करियर कारोबार में बड़ी उपलब्धि बन सकती है। शासन से संबंधी निर्णय लेंगे। साख सम्मान में वृद्धि होगी। वरिष्ठों से सहकार बढ़ाएंगे।
आज का उपाय: अतुलित बल और बुद्धि के धनी हनुमानजी की पूजा वंदना करें। ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें। सहकार का भाव रखें. संवाद संवारें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

शुभ अंक: 2, 7, 8 और 9, शुभ रंग: चेरी रेड
कर्क राशि के लोगों के लिए भाग्य के प्रभाव को बढ़ाने वाला समय है। महत्वपूर्ण लक्ष्यों को साधेंगे. शासन एवं प्रबंधन के कार्य बनेंगे। लाभकारी योजनाएं आगे बढ़ाएंगे। आस्था आत्मविश्वास बढ़ेगा. मित्रों का साथ बढ़ेगा। वार्ताएं सफल होंगी। पेशेवर मित्रता को बल मिलेगा। चर्चा संवाद में प्रभावी रहेंगे।उद्योग व्यापार में सफलता मिलेगी। कामकाज अपेक्षा से अच्छा रहेगा। लक्ष्य पाने में सफल रहेंगे।
आज का उपाय: अतुलित बल और बुद्धि के धनी हनुमानजी की पूजा वंदना करें। ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें। पुण्यकार्य बनाए रखें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

शुभ अंक: 1, 7 और 9, शुभ रंग: वाइन रेड
सिंह राशि के जातकों को अतिउत्साह व उतावली में कार्य करने से बचना चाहिए। चूक व लापरवाही में लाभ प्रभावित हो सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्यों में परिवार का सहयोग मिलेगा। बड़ों का सानिध्य पाएंगे। स्वजनों की सहायता उत्साहित रखेगी। कुल कुटम्ब से करीबी रखेंगे. शोध गतिविधियों में रुचि बढ़ाएंगे। स्वास्थ्य के मामलों में अनदेखी से बचें। शारीरिक संकेतों पर ध्यान दें। बड़प्पन से काम लेंगे।
आज का उपाय: अतुलित बल और बुद्धि के धनी हनुमानजी की पूजा वंदना करें। ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. सहनशील रहें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

शुभ अंक: 5, 7, 8 और 9, शुभ रंग: अंजीर के समान
कन्या राशि के लोग सबके के साथ और सहयोग से श्रेष्ठ कार्यों को गति देंगे। हितलाभ का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। करियर कारोबार में अपेक्षित प्रदर्शन करेंगे। बड़े एवं औद्योगिक लक्ष्य पाने का प्रयास बना रहेगा। व्यक्तिगत संबंधों में सफलता मिलेगी। दीर्घकालिक योजनाएं गति लेंगी। साझा व्यवसाय में उत्साह बढ़ेगा। सबको साथ लेकर चलेंगे। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी अपेक्षित प्रदर्शन करेगा। कार्यों में सक्रियता लाएंगे।
आज का उपाय: अतुलित बल और बुद्धि के धनी हनुमानजी की पूजा वंदना करें। ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें। सहयोग बनाए रखें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

शुभ अंक: 6, 7, 8 और 9, शुभ रंग: कांसे के समान
तुला राशि के जातकों को जिम्मेदारों को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहिए। जानकारी के अभाव में हितलाभ पर असर पड़ सकता है। महत्वपूर्ण मामलों में भरोसा बनाए रखें। मेहनत लगन से काम पर ध्यान देंगे। प्रलोभन में नहीं आएंगे। अकारण हस्तक्षेप से बचेंगे। सजगता से आगे बढ़ें। नीति नियम और व्यवस्था पर भरोसा रखेंगे।पूर्व के रोग व दोष उभर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें. नियम अनुशासन से काम लेंगे।
आज का उपाय: अतुलित बल और बुद्धि के धनी हनुमानजी की पूजा वंदना करें। ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. बहस में न पड़ें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

शुभ अंक: 7, 8 और 9, शुभ रंग: चमकदार लाल
वृश्चिक राशि के लोग अपनों के साथ सुखद पलों को साझा करेंगे। मित्र मंडली के साथ वक्त बिताएंगे। गुरुजनों की आज्ञा का अनुपालन रखेंगे। आर्थिक मामले पक्ष में रहेंगे. करीबियों के साथ मिलेगा। शिक्षा पर जोर रहेगा। करियर कारोबार में पेशेवरता बनाए रखें। आर्थिक पक्ष बल पाएगा। विविध कार्यों को गति देंगे। परिवार में सुख सौख्य रहेगा। लक्ष्यों को जल्द पूरा करने की सोच रखेंगे। बौद्धिक प्रयास बेहतर होंगे।
आज का उपाय: अतुलित बल और बुद्धि के धनी हनुमानजी की पूजा वंदना करें।ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें। स्वाध्याय पर जोर रखें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

शुभ अंक: 3, 7 और 9, शुभ रंग: गेरुआ
धनु राशि के जातकों को घर में सबसे बनाकर चलने की कोशिश होगी। स्वयं को पूरी तरह सही मानने की आदत से बचें। अपनों के पर्सनल स्पेस का ध्यान रखें। पारिवारिक संबंधों को सहजता रहेगी। भवन वाहन के मामले हल होंगे। अति उत्साह और आवेश से बचें। संबंधों में जल्दबाजी में निर्णय न लें। सामंजस्यता और अनुशासन रखें। विनम्रता पर जोर दें। बहस से बचाव रखेंगे। प्रबंधन प्रशासन के प्रयास गति पाएंगे।
आज का उपाय: श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमानजी की पूजा वंदना करें। ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें। जिद अहंकार से बचें. सोच बड़ी रखें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

शुभ अंक: 7, 8 और 9, शुभ रंग: गेंहुंआन
मकर राशि के लोगों का सामाजिक गतिविधियों पर फोकस होगा। वाणिज्यिक विषय अपेक्षित बने रहेंगे। पंरपरागत कार्यव्यवसाय को विस्तार देंगे। जिम्मेदारों से सामंजस्य बढ़ाएंगे। सबको साथ लेकर चलेंगे। वाणिज्यिक विषयों पर जोर होगा। सामाजिक प्रयासों में प्रभावी रहेंगे। अपनों से मेलजोल बढ़ाने पर जोर रखेंगे। सहकारिता में वृद्धि होगी। विविध उपलब्धियां उत्साह बढ़ाएंगी।बड़ों का आदर बनाए रखेंगे। संपर्क संवाद के कार्य सधेंगे।
आज का उपाय: अतुलित बल और बुद्धि के धनी हनुमानजी की पूजा वंदना करें। ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें। घी सिंदूर का चोला चढ़ाएं। जनकार्य करें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

शुभ अंक: 6, 7, 8 और 9, शुभ रंग: हल्का भूरा
कुंभ राशि के जातक पारिवारिक प्रयासों में प्रभावी रहेंगे। अपनों के साथ खुशियों को बढ़ाएंगे। भव्यता और परंपरा संस्कार को बढ़ावा देंगे। कला कौशल पर जोर बना रहेगा। निजी विषयों में रुचि लेंगे। घर में अनुशासन रखेंगे। उत्सव आदि से जुड़ेंगे। भेंट के अवसर बनेंगे। भावनाओं पर नियंत्रण रखेंगे। लेनदेन में प्रभावशीलता बढ़ाएंगे। घर में हर्ष आनंद बढ़ेगा। धन संपत्ति में रुचि बनी रहेगी।
आज का उपाय: परमवीर हनुमानजी की पूजा वंदना करें। ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें।आदरभाव व विनय बढ़ाएं।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

शुभ अंक: 3, 7, 8 और 9, शुभ रंग: सिंदूरी लाल
मीन राशि के लोगों के प्रियजनों से रिश्ते बेहतर बनाए रहेंगे। घर परिवार के लोगों की खुशी में शामिल होंगे। व्यक्तिगत मामले बेहतर बनेंगे। प्रबंधन के कार्य बनेंगे। सम्मान में वृद्धि होगी. बैंकिंग में रुचि लेंगे। अच्छी शुरूआत हो सकती है। प्रयास सफल होंगे। जीवन स्तर सुधार पर पाएगा। करियर व्यापार में सुधार आएगा। अतिभावुकता से बचेंगे। संपर्क संवाद संवार पाएंगे।अनुबंधों के योग बनेंगे।
आज का उपाय: अतुलित बल और बुद्धि के धनी हनुमानजी की पूजा वंदना करें। ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. अनोखा सोचें।

Related Posts:

  • 1
    आज का राशिफल
Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

You Might Also Like

अभिनेत्री संगीता बिजलानी अपने ही फार्महाउस में खुद को नहीं कर रही सुरक्षित महसूस

महिला वर्ल्ड कप में आज खतरनाक मैच, जितने वाली टीम जाएगी सेमीफाइनल में

वेस्टइंडीज की टीम 248 रनों पर ढेर, भारत ने फॉलोऑन दिया

पंजाबी गायक राजवीर जवंदा के अंतिम संस्कार में कई मशहूर हस्तियों समेत 150 मोबाइल चोरी

माँ का दूध पीते ही 4 माह के बच्चे की हुई मौत, कारण जान कर हैरान रह जाएंगे आप

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Flipkart से खरीदा iPhone 16, बॉक्स खोलते ही उड़े होश
Next Article आज का पंचांग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -

Latest News

अमेरिका: मिसिसिपी के स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 की मौत; 12 जख्मी
Breaking News crime International News टॉप न्यूज़ October 13, 2025
अभिनेत्री संगीता बिजलानी अपने ही फार्महाउस में खुद को नहीं कर रही सुरक्षित महसूस
Breaking News national news पंजाब मुंबई October 13, 2025
महिला वर्ल्ड कप में आज खतरनाक मैच, जितने वाली टीम जाएगी सेमीफाइनल में
Breaking News International News national news sports news October 13, 2025
वेस्टइंडीज की टीम 248 रनों पर ढेर, भारत ने फॉलोऑन दिया
Breaking News International News national news sports news October 13, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

NrirashtriyaNrirashtriya
Follow US
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?