नई दिल्ली (नेहा): दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर सीतामऊ तहसील के ग्राम सेदरा माता के समीप मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस पुलिया से नीचे जा गिरी। इसमे दो लोगों की मौत हो गई। वहीं चालक गंभीर घायल है। मिली जानकारी के अनुसार, हादसा शुक्रवार देर रात 12 बजे के करीब हुआ। बताया जा रहा है कि जावरा तरफ की से मरीजों को लेकर एंबुलेंस दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे की तरफ जा रही थी। तभी सीतामऊ तहसील के ग्राम सेदरा माता और भुवानगढ़ के बीच में पुलिया से नीचे जा गिरी।
लेकिन एम्बुलेंस पुलिया से नीचे गिरी होने के कारण किसी को पता नहीं चला। सुबह जब स्थानीय लोग खेत पर गए तो पुलिस ओर ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद कड़ी मशक्कत कर घायल ड्राइवर को निकाला गया। हादसे में मरीज सहित दो लोगों की मौत हो गई। एंबुलेंस ड्राइवर गाड़ी में फंस गया था। सुबह लगभग 7 बजे चालक को बाहर निकाला गया। एंबुलेंस में 3 लोग सवार थे जिसमें से 2 की मौत हो चुकी है घायल चालक का उपचार चल रहा है और घायल चालक का उपचार चल रहा है।


