किच्छा (नेहा): दिल्ली से नेपाल जा रही कार पुलभट्टा में रोंग साइड से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराने से महिला की मृत्यु हो गयी। कर चालक सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
शनिवार तड़के सिरोली कला थाना पुलभट्टा में रोंग साइड से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने दिल्ली से नेपाल जा रही कार को टक्कर मार दी। तड़के हुई घटना से चीख पुकार मच गई। बरा चौकी प्रभारी एसआई दिनेश चंद्र भट्ट फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना में जयंती भट्ट आयु 47 वर्ष पत्नी दीपक राज भट्ट निवासी नक्खु ललितपुर काठमांडू नेपाल की मृत्यु हो गयी।
घायल गणेश भुल भगत सिंह निवासी वार्ड नंबर छह नगर पालिका लमकिचुहा जनपद कैलाली नेपाल, कार चालक करन सिंह पुत्र ठगी सिंह निवासी महेंद्र नगर नेपाल, सुभाष भट्ट राय पुत्र हरीश भट्ट राय निवासी अटरिया नेपाल, प्रीति भट्ट पुत्री दीपक राज भट्ट निवासी भागेन दोहा काठमांडू नेपाल को पुलिस ने एम्बुलेंस से तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने मृतक जयंती के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


