मुंबई (नेहा): प्रभास की हॉरर मिस्ट्री ‘द राजासाब’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है, जो 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस बीच मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ाते हुए ट्रेलर 2.0 रिलीज कर दिया है। द राजासाब 2.0 ट्रेलर रिलीज कर दिया है जिसमें प्रभास का किरदार राजासाब अपनी दादी को परेशान करने वाले भूत से बदला लेने की ठानता है लेकिन खुद को एक मायामहल में फंसा हुआ पाता है जहां निकलना उतना आसान नहीं है।
इस बीच कई घटनाएं घटती हैं जिनसे वह एक-एक करके निपटता है। भूत का किरदार संजय दत्त ने निभाया है वहीं बमन ईरानी भी एक अहम किरदार में हैं। आखिर में प्रभास का खतरनाक क्लाउन लुक सामने आता है जो कि काफी अलग और डरावना है।


