नई दिल्ली (नेहा): पूर्वी एशिया में टाइफून रागासा ने दस्तक दे दी है, जिसका असर हांगकांग और दक्षिणी चीन के कुछ हिस्सों पर देखने को मिल रहा है। दोनों देशों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। चीन ने लगभग 10 शहरों में स्कूल और बिजनेस बंद करने का आदेश जारी किया है। साथ ही कई फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं।
टाइफून रागासा पहले फिलिपींस में तबाही मचा चुका है। इस भयंकर तूफान के कारण कई पेड़ गिर गए, घर की छतें उजड़ गईं और 2 लोगों की जान चली गई। खासकर उत्तरी फिलिपींस में हजारों लोगों को स्कूलों और राहत केंद्रों में शरण दी गई है।