By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NrirashtriyaNrirashtriyaNrirashtriya
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • भारत
  • विश्व
  • सम्पादकीय
  • एन आर आई विशेष
  • वीडियो
  • इ पेपर
  • फोटो पेपर
  • अधिक
    • राज्य
Reading: U19 Women’s T20 World Cup 2025: इंग्‍लैंड को हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय टीम
Share
Font ResizerAa
NrirashtriyaNrirashtriya
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Nrirashtriya > Blog > Cricket News > U19 Women’s T20 World Cup 2025: इंग्‍लैंड को हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय टीम
Cricket Newsnational news

U19 Women’s T20 World Cup 2025: इंग्‍लैंड को हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय टीम

Nri Rashtriya
Last updated: January 31, 2025 12:14 pm
Nri Rashtriya
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली (राघव): आईसीसी अंडर 19 विमंस टी20 विश्वकप 2025 के सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम ने इंग्‍लैंड महिला टीम को 9 विकेट से रौंदा। इस जीत के साथ ही भारतीय युवा टीम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई है। निर्णायक मुकाबले में भारतीय टीम की टक्‍कर साउथ अफ्रीका से होगी। यह मैच 2 फरवरी को खेला जाएगा। दूसरी सेमीफाइनल की बात करें तो इंग्‍लैंड महिला अंडर 19 टीम ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 113 रन बनाए। जवाब में भारतीय महिला अंडर 19 टीम ने 1 विकेट खोकर ही टारगेट को चेज कर लिया।

पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी इंग्‍लैंड को तेज शुरुआत मिली। डेविना सारा टी पेरिन और जेमिमा स्पेंस पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़े। इसी स्‍कोर पर इंग्‍लैंड को 2 झटके लगे। जेमिमा स्पेंस ने 8 गेंदों पर 9 रन बनाए, वहीं ट्रूडी जॉनसन का खाता तक नहीं खुला। इसके बाद डेविना सारा टी पेरिन ने कप्‍तान अबी नॉरग्रोव ने तीसरे विकेट के लिए 44 रन जोड़े। 12वें ओवर में सलामी बल्‍लेबाज सारा पवेलियन लौटीं। उन्‍होंने 40 गेंदों पर 45 रन की पारी खेली। इसके बाद तो विकेट की झड़ी लग गई। कप्‍तान अबी नॉरग्रोव ने 25 गेंदों पर 30 रन बनाए। केटी जोन्स डक पर पवेलियन लौटीं। चार्लोट स्टब्स ने 12 गेंदों का सामना किया और 4 रन बनाए। प्रिशा थानावाला ने 2 रन बनाए। अमु सुरेंकुमार 14 और टिली कॉर्टीन-कोलमैन 7 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत की ओर से वैष्णवी शर्मा और पारुणिका सिसौदिया ने 3-3 विकेट चटकाए। उनके अलावा आयुषी शुक्ला ने 2 शिकार किए।

114 रन के टारगेट को चेज करने उतरी भारतीय टीम को अच्‍छी शुरुआत मिली। ओपनर जी कमालिनी और गोंगाडी तृषा ने पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े। 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर यह पार्टनरशिप टूटी। गोंगाडी तृषा 29 गेंदों पर 35 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 5 चौके लगाए। इसके बाद भारतीय टीम का कोई विकेट नहीं गिरा। जी कमालिनी 50 गेंदों पर 56 रन बनाकर नाबाद रहीं। इसके अलावा सानिका चालके ने 12 गेंदों पर नाबाद 11 रन की पारी खेली।

Related Posts:

  • 1
    आरसीबी बनी आईपीएल 2025 की चैंपियन
Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

You Might Also Like

पंजाब में भीषण सड़क हादसा, ASI की मौत और 4 पुलिसकर्मी घायल

Iran vs Israel: भारत के लिए खतरे की घंटी! इन चीजों के बढ़ जाएंगे दाम

Air India: सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में खराबी

सोने की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल

देशभर में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण पर बोलीं सोनिया गांधी
Next Article MP: फसल को आग से बचाने की कोशिश में जिंदा जला 65 वर्षीय किसान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -

Latest News

पंजाब में भीषण सड़क हादसा, ASI की मौत और 4 पुलिसकर्मी घायल
national news पंजाब June 17, 2025
कनाडा के कालगरी पहुंचे PM मोदी
Canada News International News June 17, 2025
Iran vs Israel: भारत के लिए खतरे की घंटी! इन चीजों के बढ़ जाएंगे दाम
International News national news June 17, 2025
Air India: सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में खराबी
national news June 17, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

NrirashtriyaNrirashtriya
Follow US
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?