नई दिल्ली (पायल): मध्य प्रदेश में नवनिर्वाचित यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के पदभार ग्रहण के बाद कार्यकर्ताओं ने कथित ‘वोट चोरी’ और मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में गड़बड़ी के विरोध में राज्य निर्वाचन आयोग की ओर मार्च किया। इस दौरान भोपाल के व्यापमं चौराहे पर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई।
यूथ कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। अचानक कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय का घेराव करने के लिए रैली निकाल दी।