नई दिल्ली (पायल): अमेरिका की उप विदेश मंत्री (राजनीतिक मामले) एलिसन हुकर की पांच दिवसीय भारत यात्रा आज से शुरू हो गई है। उनका दौरा ऐसे समय हो रहा है जब अमेरिका द्वारा भारतीय सामानों पर 50 फीसदी टैरिफ लगाए जाने से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। अमेरिकी दूतावास के मुताबिक, हुकर की 7 से 11 दिसंबर तक की यात्रा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझेदारी को मजबूत करने के लिए है।
बता दे कि नई दिल्ली में एलिसन हुकर भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा और आर्थिक सहयोग पर बातचीत करेंगी। इसके बाद वह बेंगलुरु में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का दौरा करेंगे। उल्लेखनीय है कि यह यात्रा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के दो दिन बाद हो रही है, जिसे रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

