नई दिल्ली (नेहा): आज यानि 22 जनवरी से देश में पहली वंदेभारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू हो रही है। पहली Vande Bharat Sleeper Express आज शाम कामाख्या स्टेशन से अपने पहले नियमित सफर पर रवाना हो रही है। वहीं, हावड़ा से कामाख्या के बीच यह सेवा कल यानी 23 जनवरी से शुरू होगी।
भले ही यह ट्रेन फिलहाल दिल्ली से नहीं चलती, लेकिन राजधानी के लोग भी इस अत्याधुनिक ट्रेन का आनंद ले सकते हैं। यदि आप दिल्ली में हैं और इस ट्रेन में सफर करना चाहते हैं, तो यह आसान तरीका अपना सकते हैं:
दिल्ली से हावड़ा: शाम को दिल्ली से ‘राजधानी एक्सप्रेस’ पकड़ें, जो अगले दिन सुबह आपको हावड़ा पहुंचा देगी। (थर्ड एसी का किराया लगभग 2300)।
दिनभर कोलकाता की सैर: हावड़ा पहुंचने के बाद आपके पास पूरा दिन होगा। आप विक्टोरिया मेमोरियल या हावड़ा ब्रिज जैसी जगहों का आनंद ले सकते हैं।
शाम को वंदे भारत का मजा: शाम 06:20 बजे हावड़ा से वंदे भारत स्लीपर में सवार हों और अगली सुबह कामाख्या (गुवाहाटी) पहुंचें।
इस पूरे ‘कनेक्टिंग सफर’ के लिए आपको लगभग ₹4600 (2300 राजधानी + 2300 वंदे भारत) खर्च करने होंगे।


