मुंबई (नेहा): एक्टर विक्की कौशल और पत्नी कैटरीना कैफ ने एक महीने पहले ही अपने बेटे का स्वागत किया था। पैरेंटहुड की इस नई शुरुआत के बीच कपल ने एक नया टॉय खरीदा है। विक्की-कैट ने हाल ही में एक लग्जरी कार खरीदी है, जिसकी कीमत लोगों को काफी हैरान कर रही है।
विक्की और कैटरीना ने हाल ही में Lexus LM350h 4S मॉडल खरीदा है, जिसकी कीमत लगभग ₹3.20 करोड़ है। इस शानदार गाड़ी के साथ उनकी कई वीडियो भी वायरल हो रही हैं।


