नई दिल्ली (नेहा): हर साल नवरात्रि पर्व के समापन के साथ ही बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में दशहरा पर्व भी मनाया जाता है। इस साल विजयादशमी पर्व आज यानी कि 02 अक्तूबर 2025, वीरवार को मनाया जाएगा। रावण दहन प्रदोष काल में किया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 01 अक्टूबर को शाम 07:01 मिनट पर शुरू हुई।
वहीं, इस तिथि का समापन 02 अक्टूबर को शाम 07:10 मिनट पर होगा। इस दिन सूर्यास्त शाम 06:06 मिनट पर होगा। दशहरा के दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:38 बजे से सुबह 05:26 बजे तक रहेगा।दोपहर के समय पूजन का मुहूर्त दोपहर 01:21 बजे से दोपहर 03:44 बजे तक रहेगा। रावण दहन शाम के समय प्रदोष काल में शाम के वक्त 6:30 मिनट से रात के 8:30 मिनट तक करना शास्त्र सम्मत होगा।