मुंबई (नेहा): हिंदी सिनेमा के जाने-माने निर्देशक और निर्माता विक्रम भट्ट पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। विक्रम भट्ट की मां वर्षा भट्ट अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनका शनिवार को 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वर्षा के निधन के बाद भट्ट परिवार में मातम पसर गय है।
वहीं, बॉलीवुड सेलेब्स भी विक्रम की मां के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि व्यक्त करते नजर आ रहे हैं। विक्रम भट्ट की मां लंबे समय से बीमार चल रही थीं। फिर अचानक से उनका स्वास्थ्य और बिगड़ गया। बताया जा रहा है कि किडनी में इंफेक्शन के चलते उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके चलते उनका निधन हो गया।