नई दिल्ली (नेहा): दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को मौसम का मिजाज बदल गया है। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू होने से मौसम सुहाना हो गया है। मौसम में ठंडक घुलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।अधिकतम तापमान अभी सामान्य से नीचे या उसके आसपास ही रहेगा। इससे पहले सुबह धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई थी, लेकिन फिर बादल आने के साथ मौसम बदल गया।
मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून के इस सीजन में पूरे सप्ताह बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने का ही पूर्वानुमान है। आज मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।