नई दिल्ली (नेहा): विश्व का सबसे बड़ा पुस्तक मेला यानी वर्ल्ड बुक फेयर आज से नई दिल्ली में शुरू होने जा रहा है। जो कि 18 जनवरी तक भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। यह इस पुस्तक मेले का 53वां संस्करण है। मेले का उदघाटन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे। इस मौके पर कतर और स्पेन के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी उपस्थित रहेंगे। पुस्तक मेले का आयोजन शिक्षा मंत्रालय के तहत आने वाले राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) कर रही है। जबकि भारत व्यापार सवंर्द्धन सगंठन इसका सह-आयोजक है।
इस बार के वर्ल्ड बुक फेयर की सबसे खास बात ये है कि सभी का प्रवेश निशुल्क रखा गया है। यानी किसी तरह की टिकट नहीं लेनी होगी। बिना टिकट और पास के ही एंट्री मिल जाएगी। वहीं नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2026 का इस बार का थीम “भारतीय सैन्य इतिहास: शौर्य एवं प्रज्ञा 75” है। स्वतंत्रता के बाद से भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के साहस, बलिदान और राष्ट्र-निर्माण में उनकी भूमिका को सम्मानित करते हुए 1,000 वर्ग मीटर का यह खास मंडप तैयार किया गया है।


