By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NrirashtriyaNrirashtriyaNrirashtriya
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • भारत
  • विश्व
  • सम्पादकीय
  • एन आर आई विशेष
  • वीडियो
  • इ पेपर
  • फोटो पेपर
  • अधिक
    • राज्य
Reading: दुनिया के सबसे उम्रदराज पिग्मी दरियाई घोड़े ने मनाया जन्मदिन
Share
Font ResizerAa
NrirashtriyaNrirashtriya
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Nrirashtriya > Blog > national news > दुनिया के सबसे उम्रदराज पिग्मी दरियाई घोड़े ने मनाया जन्मदिन
national news

दुनिया के सबसे उम्रदराज पिग्मी दरियाई घोड़े ने मनाया जन्मदिन

Nri Rashtriya
Last updated: November 23, 2025 10:56 am
Nri Rashtriya
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली (नेहा): आम तौर पर दरियाई घोड़े 40 से 50 साल तक ही जीवित रहते हैं। हालांकि, अमेरिका में एक बेहद प्यारा दरियाई घोड़ा रहता है, जिसने हाल ही में अपना 52वां जन्मदिन मनाया है। उसका नाम हन्ना शर्ली है, जो दुनिया का सबसे बुजुर्ग जीवित पिग्मी दरियाई घोड़ा है। 20 नवंबर, 2025 को सैन डिएगो ह्यूमेन सोसाइटी के रमोना वन्यजीव केंद्र में धूम-धाम से उसके जन्मदिन की पार्टी मनाई गई। आइए हन्ना से जुड़ी दिलचस्प बातें जानते हैं।

हन्ना एक मादा पिग्मी दरियाई घोड़ा है, जो एक छोटी और लुप्तप्राय प्रजाति है। इस प्रजाति के दरियाई घोड़े महज 25 से 30 साल ही जीते हैं, लेकिन हन्ना बिलकुल अलग है। उसका जन्म 22 नवंबर, 1973 में हुआ था और उसने इस साल की शुरुआत में लंबी उम्र का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया। हन्ना के जन्मदिन की पार्टी का थीम ‘हंगरी हंगरी हिप्पो’ यानि ‘भूखा भूखा दरियाई घोड़ा’ था। इसके दौरान वह रंग-बिरंगी गेंदों से खेलती नजर आई थी।

2002 में हन्ना को कैलिफोर्निया के एस्कोन्डिडो के एक घर के बगीचे से रेस्क्यू किया गया था। उसे एंडी ब्लू नाम के व्यक्ति ने बचाया था। उनके मुताबिक, उस वक्त भी हन्ना बहुत शांत और मिलनसार थी। तब से वह 13,000 वर्ग फुट के एक आवास में रह रही है, जिसमें एक तालाब और स्विमिंग पूल भी है। यहां हन्ना इतना आलीशान जीवन जी रही है, जिसकी हर कोई कल्पना करता होगा।

हन्ना का जीवन बहुत विलासिता में बीत रहा है और वह अपना ज्यादातर समय अपने निजी तालाब में बिताती है। उसे अपना स्विमिंग पूल भी पसंद है, लेकिन तालाब से उसका खास लगाव है। वन्यजीव केंद्र के कर्मचारी रोजाना उसकी इस तरह मालिश करते हैं, जैसे किसी स्पा में की जाती है। एक बड़े झाड़ू से उसकी पीठ खुजलाई जाती है और उसे शावर से नहलाया जाता है। कर्मचारी उसके खान-पान का भी खास ख्याल रखते हैं।

वन्यजीव केंद्र का हर एक कर्मचारी हन्ना से प्यार करता है और उसके साथ समय बिताना पसंद करता है। ह्यूमेन सोसाइटी की वन्यजीव पुनर्वास पर्यवेक्षक एंजेला हर्नांडेज-क्यूसिक ने कहा, “जो कोई भी हन्ना से मिलता है, वह उससे प्यार करने लगता है।” उसके जन्मदिन के मौके पर उसके लिए छोटे-छोटे केक बनाए जाते हैं और सभी कर्मचारी पार्टी वाली टोपी लगाकर जश्न मनाते हैं। वे हन्ना से बात करना भी पसंद करते हैं।

Related Posts:

  • 11
    US: सैन डिएगो के तट पर नाव पलटने से 3 लोगों की मौत, 9 लापता
Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

You Might Also Like

भारत के लक्ष्य सेन ने रचा नया इतिहास

वनडे सीरीज के लिए केएल राहुल करेंगे कप्तानी!

झारखंड में एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या

वींग कमांडर नमान्श स्याल की अंतिम यात्रा: सुलूर एयर बेस पहुंची उनकी देह

भारत, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा मिलकर करेंगे बड़े प्रोजेक्ट, मोदी ने जताई खुशी!

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article झारखंड में एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या
Next Article वनडे सीरीज के लिए केएल राहुल करेंगे कप्तानी!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -

Latest News

भारत के लक्ष्य सेन ने रचा नया इतिहास
national news sports news November 23, 2025
वनडे सीरीज के लिए केएल राहुल करेंगे कप्तानी!
national news sports news November 23, 2025
झारखंड में एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या
national news November 23, 2025
वींग कमांडर नमान्श स्याल की अंतिम यात्रा: सुलूर एयर बेस पहुंची उनकी देह
national news November 23, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

NrirashtriyaNrirashtriya
Follow US
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?