By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NrirashtriyaNrirashtriyaNrirashtriya
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • भारत
  • विश्व
  • सम्पादकीय
  • एन आर आई विशेष
  • वीडियो
  • इ पेपर
  • फोटो पेपर
  • अधिक
    • राज्य
Reading: WPL 2025: मुंबई इंडियंस ने दूसरी बार जीता खिताब
Share
Font ResizerAa
NrirashtriyaNrirashtriya
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Nrirashtriya > Blog > national news > WPL 2025: मुंबई इंडियंस ने दूसरी बार जीता खिताब
national news

WPL 2025: मुंबई इंडियंस ने दूसरी बार जीता खिताब

Nri Rashtriya
Last updated: March 16, 2025 5:22 am
Nri Rashtriya
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली (नेहा): मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने WPL के तीसरे सत्र के फाइनल में एक बार फिर दमदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध लड़खड़ाई टीम को संभाला। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए नताली स्काइवर ब्रंट के साथ 89 की साझेदारी कर टीम को मुश्किलों से उबारा, लेकिन इन दोनों के आउट होने के बाद मुंबई की टीम 149 रन तक पहुंच सकी। इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मारिजाने कैप, जेस जोनासन और चरणी ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में दिल्‍ली कैपिटल्‍स टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 141 रन बना सकी। मुंबई ने 8 रन से इस मुकबले को जीता। यह मुंबई की WPL में दूसरी जीत है। इससे पहले मुंबई ने पहला सीजन भी जीता था। दूसरी ओर दिल्‍ली कैपिटल्‍स लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंचने के बाद भी खिताब नहीं जीत सकी।

शुरुआत में ही एलिमिनेटर की स्टार हैली मैथ्यूज (3) और यास्तिका भाटिया (3) का विकेट गिरने से मुंबई इंडियंस की टीम बैकफुट पर आ गई थी, लेकिन इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत (66) ने नताली स्काइवर ब्रंट (30) के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए बड़ी साझेदारी कर टीम को 100 रनों के पार पहुंचाया। नताली इसके बाद आउट हो गईं, परंतु कप्तान हरमनप्रीत ने दिल्ली की गेंदबाजों की कुटाई जारी रखी। 44 गेंदों की पारी में हरमनप्रीत ने नौ चौके और दो छक्के लगाए। जब तक वह क्रीज पर मौजूद थीं, मुंबई इंडियंस की टीम आसानी से 150 के पार जाती दिख रही थी। हालांकि, उनके आउट होते ही स्कोर 149 तक ही पहुंच सका। नताली ने इससे पहले एलिमिनेटर में भी टीम के लिए महत्वपूर्ण पारी खेली थी। आरेंज कैप धारक इंग्लैंड की इस आलराउंडर ने मुंबई इंडियंस के फाइनल तक के सफर में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने नौ मैचों में सर्वाधिक 80 चौके और चार छक्के के दम पर 70.43 के अविश्वसनीय औसत और 156.51 के स्ट्राइक रेट से रिकार्ड 493 रन बनाए हैं। यह अब तक डब्ल्यूपीएल के तीन सत्रों में आरैंज कैप प्राप्त करने वाली खिलाडि़यों में सर्वाधिक स्कोर है। साथ ही उन्होंने 10 विकेट भी चटकाए हैं। 150 रनों के टारगेट को चेज करने उतरी दिल्‍ली कैपिटल्‍स की शुरुआत खराब रही। 17 के स्‍कोर पर टीम को 2 झटके लग चुके थे। कप्‍तान मैग लेनिंग ने 13 और शेफाली वर्मा ने 4 रन बनाए। पावरप्‍ले के अगले ही ओवर में टीम को तीसरा झटका लगा। जेस जोनासेन ने 15 गेंदों पर 13 रन की पारी खेली।

इसके बाद दिल्‍ली को संभलने का मौका ही नहीं मिला। एनाबेल सदरलैंड 2 रन ही बना सकीं। जेमिमा रोड्रिग्स ने तूफानी बल्‍लेबाजी की, लेकिन वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहीं। जेमिमा ने 4 चौकों की मदद से 21 गेंदों पर 30 रन ठोक दिए। विकेटकीपर सारा ब्राइस 5 के स्‍कोर पर रन आउट हुईं। उन्‍होंने 5 गेंदों का सामना किया। इसके बाद नट साइवर-ब्रंट ने दिल्‍ली को लगातार 2 झटके दिए। उन्‍होंने पहले मारिजैन काप को हेली के हाथों कैच आउट कराया। काप ने 26 गेंदों पर 40 रन ठोक दिए। अगली ही गेंद पर ब्रंट ने शिखा पांडे को बोल्‍ड किया। शिखा डक पर पवेलियन लौटीं। मिन्नू मणि ने 4 रन बनाए। निक्‍की प्रसाद 25 और नल्लापुरेड्डी चरानी 3 रन बनाकर नाबाद रहीं। नट साइवर-ब्रंट ने 3 विकेट चटकाए। साथ ही अमेलिया केर को 2 सफलताएं मिलीं।

Related Posts:

  • 1
    आरसीबी बनी आईपीएल 2025 की चैंपियन
Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

You Might Also Like

रांची समेत झारखंड के 12 जिलों में बाढ़ का खतरा, IMD ने किया अलर्ट

होशियारपुर में बड़ा सड़क हादसा, 8 लोगो की मौत

हल्की गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार

केरल में निपाह वायरस से 18 साल की लड़की की मौत

अमेरिका से भारत लाया जाएगा आतंकी हैप्पी पासिया

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article वडोदरा रोड एक्सीडेंट मामले पर जाह्नवी कपूर को आया गुस्सा
Next Article Bihar Election: पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह इस विधानसभा सीट से लड़ेंगी चुनाव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -

Latest News

ट्रंप ने उड़ाया एलन मस्क की नई पार्टी का मजाक
International News July 7, 2025
रांची समेत झारखंड के 12 जिलों में बाढ़ का खतरा, IMD ने किया अलर्ट
national news July 7, 2025
दक्षिण अमेरिकी देश सूरीनाम में पहली महिला राष्ट्रपति बनीं जेनिफर सिमंस
International News July 7, 2025
होशियारपुर में बड़ा सड़क हादसा, 8 लोगो की मौत
national news पंजाब July 7, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

NrirashtriyaNrirashtriya
Follow US
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?