नई दिल्ली (नेहा): दिल्ली में यमुना का पानी बीते कल से लगातार बढ़ रहा है। बुधवार शाम को यह चेतावनी स्तर 204.5 मीटर को पार कर गया। यदि यही स्थिति रही तो यह खतरे के निशान 205.35 मीटर को पार कर सकती है। निचले हिस्से में रहने वालों की चिंता बढ़ गई है। जिला प्रशासन उन्हें सतर्क रहने को कहा है। आवश्यकता अनुसार इन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेजने की भी तैयारी है।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हो रही वर्षा से दिल्ली में यमुना के जलस्तर बढ़ने लगा है। सोमवार शाम को लोहा पुल के पास नदी का पानी इस मानसून में दूसरी बार चेतावनी स्तर 204.5 मीटर के ऊपर पहुंच गया है। इससे पहले सात अगस्त को सुबह नदी का पानी चेतावनी स्तर से ऊपर गया था।
इसके बाद से लगातार गिरावट आ रही थी, लेकिन मंगलवार से इसमें वृद्धि शुरू हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि हथनी कुंड से प्रति घंटे 17 हजार क्यूसेक लेकर से 20 क्यूसेक तक पानी छोड़ा जा रहा है। शाम छह बजे यमुना का जलस्तर 204.54 मीटर है।