By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NrirashtriyaNrirashtriyaNrirashtriya
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • भारत
  • विश्व
  • सम्पादकीय
  • एन आर आई विशेष
  • वीडियो
  • इ पेपर
  • फोटो पेपर
  • अधिक
    • राज्य
Reading: छत्तीसगढ़ से हैरानीजनक मामला आया सामने ,एक साल पहले 3 मरे व्यक्ति हुये जिंदा
Share
Font ResizerAa
NrirashtriyaNrirashtriya
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Nrirashtriya > Blog > national news > छत्तीसगढ़ से हैरानीजनक मामला आया सामने ,एक साल पहले 3 मरे व्यक्ति हुये जिंदा
national newsराजनीति

छत्तीसगढ़ से हैरानीजनक मामला आया सामने ,एक साल पहले 3 मरे व्यक्ति हुये जिंदा

Nri Rashtriya
Last updated: August 31, 2024 10:22 am
Nri Rashtriya
Share
5 Min Read
SHARE

छत्तीसगढ़ (हरमीत) : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की एक ‘मृत’ महिला और दो बेटियां एक साल बाद जिंदा लौट आई हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि एक साल पहले रायगढ़ में एक महिला और दो लड़कियों की लाशें मिली थीं, जिनका अबुल हसन ने अपनी पत्नी और बेटी समझकर अंतिम संस्कार कर दिया था। पूरा मामला पस्ता थाना क्षेत्र के बासेन का है।

8 अगस्त, 2023 को अपने पति से झगड़े के बाद राबिया (35) अपनी बेटियों सिजरा परवीन (6) और गुलस्ता परवीन (3) को बिना बताए चली गईं। पुलिस अब उन 3 शवों के बारे में सोच रही है जिनका अंतिम संस्कार किया गया था।

अबुल हसन ने बताया कि वह दर्जी का काम करता है। उन्होंने थाने में अपनी पत्नी और दो बेटियों के घर छोड़कर चले जाने की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद 14 अगस्त 2023 को रायगढ़ के खरसिया की पुलिस को नदी में एक महिला और 2 लड़कियों के शव मिले।

इसके बाद खरसिया पुलिस ने आसपास के जिलों की पुलिस से संपर्क कर शव के बारे में जानकारी जुटाई। पता चला कि बलरामपुर जिले के थाने में एक महिला और दो लड़कियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। इसके बाद पुलिस ने महिला के पति अबुल हसन को फोटो दिखाई और शवों की पहचान की।

अबुल हसन के मुताबिक, उसने अपनी पत्नी और बेटियों को कद-काठी और रंग-रूप के आधार पर पहचान लिया था, लेकिन उसे शक था कि ये उसकी पत्नी और बेटियां नहीं हैं। शव इतने जल गए थे कि आसानी से उनकी पहचान करना संभव नहीं था। ऐसे में अबुल ने पुष्टि की कि तीनों शव उसकी पत्नी और बेटी के हैं।

अबुल हसन ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव सौंपे तो अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद वह घर लौट आया और अपने दो अन्य बच्चों के साथ रहने लगा। अब 4 महीने पहले महिला अपने मायके झारखंड पहुंच गई। एक माह पहले वह वहां से अपने पति के पास वापस आई।

महिला ने बताया कि वह अपने पति से झगड़े के बाद अंबिकापुर आ गई थी। कुछ दलाल उसे लड़कियों समेत ट्रेन से राजस्थान ले गए। जहां उन्हें बंधक बना लिया गया। उन्हें वहां काम करने के लिए पर्याप्त पैसे भी नहीं मिलते थे।

महिला ने बताया कि वह किसी तरह बच्चियों के साथ वहां से भागकर झारखंड पहुंच गयी। एक महीने पहले उसके माता-पिता उसे उसके पति के पास ले गए। अब वह पिछले एक महीने से अपने पति के साथ रह रही है। तीनों के घर लौटने पर परिवार में खुशी का माहौल है।

अबुल हसन की पत्नी और बेटियों की वापसी की खबर देहात में तेजी से फैल गई। लोगों के बीच चर्चा होने लगी कि उसकी पत्नी और बेटियों की मौत हो चुकी है तो ये लोग जिंदा कैसे हैं। ऐसी बात हर किसी की जुबान पर थी, हर कोई सवाल पूछने लगा।इसके बाद पति ने मामले की शिकायत थाने में की।

इसके बाद पुलिस और अबुल हसन ने रायगढ़ पुलिस को सूचना दी। रायगढ़ पुलिस ने कुसमी पहुंचकर उसकी पहचान की। रायगढ़ पुलिस के लिए परेशानी बढ़ गई है कि खरसिया में मिले महिला और युवतियों के शव किसके हैं। पुलिस मामले को सुलझाने में मशक्कत कर रही है।

रायगढ़ एएसपी आकाश मरकाम ने बताया कि एक साल पहले खरसिया में मिले शव की पहचान अबुल हसन के रूप में हुई थी। अब उनकी पत्नी और दोनों बेटियां वापस आ गई हैं। इसकी जानकारी एक सप्ताह पहले मिली थी। इसकी जांच रायगढ़ पुलिस ने की है। खरसिया नदी में मिले शवों की पहचान के लिए अब एक बार फिर प्रयास किया जाएगा।

Related Posts:

  • img_1722-1.jpg
    प्रयागराज पुलिस की छापेमारी: अतीक अहमद की पत्नी की तलाश
Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

You Might Also Like

24-25 जून को चीन की यात्रा पर जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

देशभर में बारिश को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

3 देशों की यात्रा पर रवाना हुए PM मोदी

बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 करोड़ की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Bihar: अररिया में भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article भूमिहारों को लेकरअशोक चौधरी ने फिर दिया बयान
Next Article आधार कार्ड और UPI को लेकर लागु किए नई नियम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -

Latest News

24-25 जून को चीन की यात्रा पर जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
national news Politics June 15, 2025
देशभर में बारिश को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट
national news मौसम विभाग June 15, 2025
3 देशों की यात्रा पर रवाना हुए PM मोदी
national news Politics June 15, 2025
बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 करोड़ की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
Crime News national news बिहार June 15, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

NrirashtriyaNrirashtriya
Follow US
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?