मुंबई (नेहा): भारत के हमले से बौखलाया पाकिस्तान लगातार कई हिन्दू मंदिरों को निशाना बना रहा है। जम्मू कश्मीर में मंदिरों और पंजाब के गुरुदारे पर शेलिंग हमले की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में मंबई के मशहूर सिद्धिविनायक मंदिर की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है। सिद्धिविनायक मंदिर के प्रशासन ने शुक्रवार को आदेश जारी करते हुए कहा है कि मंदिर में नारियल और फूलों की माला का प्रसाद नहीं चढ़ाया जाएगा।
मुंबई के प्रभादेवी मंदिर में स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश की अराधना की जाती है। सिद्धिविनायक मंदिर मुंबई की मशहूर जगहों में से एक है। हर दिन हजारों की संख्या में भक्त सिद्धिविनायक मंदिर में माथा टेकते हैं। भारी भीड़ के कारण यह मंदिर अक्सर आतंकवादियों की हिट लिस्ट में रहा है।