रांची (नेहा): झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का आज सोमवार को निधन हो गया। शिबू सोरेन ने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में आखिरी सांस ली।
उन्हें 19 जून 2025 को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुष्टि की। हेमंत सोरेन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं।