नई दिल्ली (नेहा): पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का आज सुबह 8:48 पर निधन हो गया. वह गंगाराम अस्पताल में Nephrology डिपार्टमेंट में एडमिट थे। उन्हें किडनी से संबंधित समस्या थी। इसके अलावा शरीर में और भी कुछ परेशानी भी थी। वह 81 साल के थे।
झारखंड में 4 अगस्त से 6 अगस्त तक 3 दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है। 4 और 5 अगस्त को 2 दिनों तक झारखंड के सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।