By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NrirashtriyaNrirashtriyaNrirashtriya
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • भारत
  • विश्व
  • सम्पादकीय
  • एन आर आई विशेष
  • वीडियो
  • इ पेपर
  • फोटो पेपर
  • अधिक
    • राज्य
Reading: विश्वकर्मा जयंती आज
Share
Font ResizerAa
NrirashtriyaNrirashtriya
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Nrirashtriya > Blog > national news > विश्वकर्मा जयंती आज
national news

विश्वकर्मा जयंती आज

Nri Rashtriya
Last updated: September 17, 2025 8:12 am
Nri Rashtriya
Share
2 Min Read
SHARE

नई दिल्ली (नेहा): विश्वकर्मा जयंती आज बुधवार 17 सितंबर को मनाई जा रही है. यह पर्व भगवान विश्वकर्मा को समर्पित है, जिन्हें हिंदू धर्म में वास्तुकार, इंजीनियर और शिल्पकार माना जाता है। इस दिन कारीगर, इंजीनियर, मशीनरी से जुड़े लोग और विभिन्न व्यवसायी अपने औजारों, उपकरणों और कार्यस्थलों की पूजा करते हैं। यह पूजा उनके काम में समृद्धि, सफलता और सुरक्षा की कामना के लिए की जाती है। हिंदू धर्मग्रंथों में भगवान विश्वकर्मा को महान शिल्पी और वास्तुविद के रूप में सम्मानित किया गया है। भगवान विश्वकर्मा वास्तुदेव और अंगिरसी के पुत्र हैं. कुछ ग्रंथों में उन्हें ब्रह्मा जी का मानस पुत्र या प्रजापति भी कहा गया है।

उनका जन्म कन्या संक्रांति के दिन हुआ था, इसलिए हर साल 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई जाती है। उन्होंने सतयुग में स्वर्गलोक, त्रेतायुग में सोने की लंका, द्वापर में द्वारका और कलियुग में हस्तिनापुर व इंद्रप्रस्थ का निर्माण किया. जगन्नाथ पुरी मंदिर की विशाल मूर्तियां और रामायण का पुष्पक विमान भी उनकी कारीगरी का प्रतीक हैं। उनके द्वारा बनाए गए पांच प्रजापति, मनु, मय, द्विज, शिल्पी और विश्वज्ञ, और तीन पुत्रियां, रिद्धि, सिद्धि और संज्ञा, प्रसिद्ध हैं। रिद्धि-सिद्धि का विवाह भगवान गणेश से और संज्ञा का विवाह सूर्यनारायण से हुआ. उनके वंशजों में यमराज, यमुना, कालिंदी और अश्विनी कुमार शामिल हैं।

इस दिन कारखानों, कार्यस्थलों और दफ्तरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। लोग अपने औजारों को साफ करते हैं, हल्दी-चंदन लगाते हैं और भगवान विश्वकर्मा से प्रगति की प्रार्थना करते हैं। यह पर्व न केवल शिल्प कौशल का सम्मान करता है, बल्कि मेहनत और रचनात्मकता का उत्सव भी है। भगवान विश्वकर्मा ने न केवल नगर और भवनों का निर्माण किया, बल्कि देवताओं के लिए भी दिव्य अस्त्र-शस्त्र बनाए, जिनमें भगवान विष्णु का सुदर्शन चक्र, भगवान शिव का त्रिशूल, ब्रह्माजी का ब्रह्मास्त्र, यमराज का कालदंड तथा पाश और इंद्र देव का वज्र शामिल हैं।

Related Posts:

  • 22
    Public Holiday: 7 से 10 नवंबर तक लगातार 4 दिन बैंक…
Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

You Might Also Like

हरे निशान पर बंद हुआ मार्केट

बॉलीवुड सेलेब्स ने दी PM मोदी को जन्मदिन की बधाई

PM मोदी के जन्मदिन पर CM रेखा का खास संदेश

राष्ट्रपति मुर्मू ने PM मोदी को 75वें जन्मदिन पर दी बधाई

जन्मदिन के अवसर पर भावुक हुए PM मोदी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article AFG vs BAN: रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 8 रनों से हराया
Next Article ट्रंप ने PM मोदी को फोन पर दी जन्मदिन की बधाई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -

Latest News

हरे निशान पर बंद हुआ मार्केट
Bussiness News national news September 17, 2025
बॉलीवुड सेलेब्स ने दी PM मोदी को जन्मदिन की बधाई
Entertainment national news Politics September 17, 2025
PM मोदी के जन्मदिन पर CM रेखा का खास संदेश
national news Politics September 17, 2025
राष्ट्रपति मुर्मू ने PM मोदी को 75वें जन्मदिन पर दी बधाई
national news Politics September 17, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

NrirashtriyaNrirashtriya
Follow US
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?