रामनगर (नेहा): नाबालिग हिंदू छात्रा को फंसाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। बुर्का पहनने वाली हिंदू छात्रा मुस्लिम सहेली के घर से बरामद हुई है। मेडिकल में भी दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। इस पूरे प्रकरण में एक मुस्लिम युवक का नाम सामने आया है। पुलिस ने दुष्कर्म, पाक्सो व अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। दो दिन पूर्व इंटरनेट मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें कोचिंग से बाहर आने पर एक मुस्लिम नाबालिग लड़की स्कूटी में रखे बैग से दो बुर्का निकालकर एक अपनी सहेली हिंदू लड़की को पहनने को देती है, जबकि दूसरा खुद पहनती है। यह घटना गली में घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
शुक्रवार को हिंदू लड़की स्कूल गई, लेकिन घर नहीं पहुंची। स्वजन ने पुलिस को बताया तो खोजबीन की गई और छात्रा किसी अन्य मुस्लिम छात्रा के घर में मिल गई। शाम को पुलिस ने लड़की का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया तो दुष्कर्म की पुष्टि हुई।
शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता, हिंदूवादी संगठन के लोग व लड़की के स्वजन ने कोतवाल अरुण सैनी से आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। कहा कि मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू छात्रा का ब्रेन वाश कर उसे मुस्लिम किशोर के चंगुल में फंसाया है।
दोनों सहेलियों की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हो रही है। इस दौरान पूर्व नगरध्यक्ष मदन जोशी, करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सूरज चौधरी, सेना के प्रदेश महामंत्री हरीश प्रकाश, जिलाध्यक्ष कल्पना वर्मा, दीपू आर्या, अंकित जोशी, राजू रावत, जयप्रकाश जोशी, भावना भटट, नमन अग्रवाल, लाखन, सुभाष, श्रीचरण मौजूद रहे।