नई दिल्ली (नेहा): आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भी बाजार लाल निशान में खुला। यह लगातार छठा दिन रहा जब बाजार ने सुस्त शुरुआत की और SENSEX-NIFTY रेड निशान में ओपेन हुए।
आज शुक्रवार को BSE SENSEX 80,956.01 लेवल पर खुला, जो पिछले ट्रेडिंग सेशन में 81,159.68 पर क्लोज हुआ था। सुबह के सत्र में सेंसेक्स के 8 शेयरों में तेजी देखने को मिली, बाकी सभी लाल निशान में ट्रेड करते हुए नजर आए। तो वहीं NSE Nifty 24,818.55 स्तर पर खुला, जो पिछले दिन 24,890.85 पर बंद हुआ था।
हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को भारतीय बाजार लाल निशान पर क्लोज हुआ। विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और अमेरिकी एच-1बी वीजा पर शुल्क लगने की चिंता के बीच 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स बड़ी बिकवाली के बाद 555.95 अंक टूटकर 81,159.68 स्तर पर बंद हुआ। तो वहीं, एनएसई निफ्टी 166.05 अंक गिरकर 24,890.85 पर आ गया।
इस दौरान, सेक्टोरल इंडेक्स में मेटल (0.22% ऊपर) को छोड़कर, अन्य सभी सूचकांक लाल निशान में बंद हुए। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑटो, पावर, IT, रियल्टी सेक्टर में 1% की गिरावट रही। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक 0.7% नीचे रहे।