मुंबई (नेहा): सोफी डिवाइन (95/दो विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत गुजरात जायंट्स महिला टीम ने रविवार को वूमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के चाथे मुकाबले में दिल्ली कैपिल्टस महिला को चार रनों से हरा दिया। आज यहां दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 209 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। गुजरात के लिए बेथ मूनी और सोफी डिवाइन की सलामी जोड़ी ने 94 रन जोड कर अच्छी शुरुआत की। नौवें ओवर में श्री चारणी ने बेथ मूनी (19) को आउटकर दिल्ली कैपिटल्स को पहली सफलता दिलाई।
इसके बाद बल्लेबाजी करने आई कप्तान एश्ले गाडर्नर ने डिवाइन ने पारी को संभाला। 11वें ओवर में नंदनी शर्मा ने शतक की ओर बढ़ रही डिवाइन को अपना शिकार बना लिया। सोफी डिवाइन ने 42 गेंदों में आठ छक्के और सात चौके लगाते हुए 95 रनों की पारी खेली। एश्ले गाडर्नर ने 26 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के लगाते हुए 49 रन बनाए। अनुष्का शर्मा (13) , काश्वी गौतम (14) रन बनाकर आउट हुई। गुजरात ने आखिरी ओवर में चार अपने चार विकेट गवां दिए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए नंदनी शर्मा ने पांच विकेट लिए। शिनेल हेनरी और श्री चारणी को दो-दो विकेट मिले। शेफाली वर्मा ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के लिए लिजेल ली और शेफाली वर्मा की जोड़ी ने 41 रन जोड़े। पांचवें ओवर में शेफाली वर्मा 14 रन बनाकर आउट हुई। इसके बाद लॉरा वुलफाटर् ने लिजेल ली के साथ दूसरे विकेट के लिए 90 रन जोड़े। 15वें ओवर में काश्वी गौतम ने लिजेल ली को आउटकर पवेलियन भेज दिया। लिजेल ली ने 54 गेंदों में 12 चौके और तीन छक्के लगाते हुए 86 रनों की पारी खेली। शिनेल हेनरी सात रन बनाकर आउट हुई।
आखिरी ओवर करने आयी सोफी डिवाइन ने कप्तान जेमिमाह रॉड्रिग्स (15) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। इसी ओवर में डिवाइन ने लॉरा वुलफाटर् का भी शिकार दिल्ली की मैच जीतने की उम्मीद को पांचवां झटका दिया। लॉरा वुलफाटर् ने 38 गेंदों में नौ चौके और तीन छक्के लगात हुए (77) रन बनाये। दिल्ली की टीम निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 205 रन ही बना सकी और चार रन से मुकाबला हार गई। गुजरात जायंट्स के लिए सोफी डिवाइन और राजेश्वरी गायकवाड़ ने दो-दो विकेट लिये। काश्वी गौतम ने एक बल्लेबाज को आउट किया।


