ग्वालियर (नेहा): मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दुखद समाचार सामने आया है। शहर के कद्दावर नेताओं में शुमार और वार्ड क्रमांक-5 से वर्तमान कांग्रेस पार्षद प्रेमप्रकाश शर्मा (पी.पी. शर्मा) का रविवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके जाने से न केवल कांग्रेस पार्टी बल्कि पूरे शहर के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।
पार्षद पी.पी. शर्मा पिछले काफी समय से अस्वस्थ थे और शहर के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। रविवार शाम उनकी स्थिति अचानक और अधिक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर फैलते ही पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में उनके निवास पर जुटने लगे।


