मुंबई (राघव)- ऐक्टर एजाज खान की मुश्किलें हैं कि बढ़ती ही जा रही हैं। पहले एजाज खान पर ‘हाउस अरेस्ट’ नाम के शो के चलते FIR दर्ज हुई थी। ऐक्टर पर शो के द्वारा अश्लीलता फैलाने का आरोप है। इस शो को लेकर अभी विवाद थमा नहीं है कि अब अब एजाज खान के खिलाफ एक और शिकायत दर्ज हुई है। एजाज खान के खिलाफ मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन में रेप का मामला दर्ज हुआ है। एक महिला की शिकायत पर चारकोप पुलिस ने एजाज के खिलाफ दर्ज किए दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गाय है।
बता दें कि ऐक्टर एजाज खान पिछले कुछ दिनों से अपने रियलिटी शो ‘हाउस अरेस्ट’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनका यह शो ‘उल्लू ऐप’ पर आता था और इस शो के कई अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसके बाद इस शो को ऐप से हटा दिया गया। यह विवाद अभी पूरे तरीके से खत्म भी नहीं हुआ था कि अब एक्टर एक नई मुसीबत में फंस गए हैं।
दरअसल, एजाज के खिलाफ रविवार, 4 मई को एक महिला ने शारीरिक शोषण का मामला दर्ज करवाया है। खबरों के मुताबिक, महिला का आरोप है कि एजाज खान ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री दिलाने के बहाने उसके साथ शारीरिक शोषण किया।