नई दिल्ली (नेहा): ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर एशेज सीरीज के पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन 134 साल पुराना इतिहास बदल दिया। कंगारू टीम ने एक पारी में वह कर दिखाया जो 19वीं सदी से अब तक नहीं हुआ था।
ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 7 बार 50 या उससे ज्यादा रनों की पार्टनरशिप की। एशेज के 134 साल के इतिहास में आज तक कोई भी टीम एक पारी में 7 बार 50+ रनों की साझेदारी नहीं कर सकी थी।
दरअसल, इससे पहले एशेज के इतिहास में एक पारी में रिकॉर्ड 6 साझेदारियों का था, जो इंग्लैंड ने 1892 में एडिलेड में बनाया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने अब इतिहास बदल दिया है।
टेस्ट क्रिकेट के पूरे इतिहास में एक पारी में 7 (50+) साझेदारी करने का कारनामा सिर्फ एक बार भारत ने किया था। साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में ये कारनामा भारत ने किया था और ऑस्ट्रेलिया अब भारत के इस खास क्लब में शामिल हो गया है।

