मुंबई (नेहा): जेपी दत्ता की फिल्म बॉर्डर (Border) 29 साल बाद सीक्वल के साथ लौट रही है। सनी देओल की बॉर्डर 2 में वापसी हुई है और नए कलाकारों वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ की एंट्री हुई है।
बॉर्डर 2 का निर्माण तो जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता कर रही हैं, लेकिन इस बार निर्देशन का जिम्मा अनुराग सिंह ने संभाला है। फिल्म इस साल की मोस्ट एंटीसिपेटेड मूवीज में से एक है। फिल्म का टीजर, ट्रेलर और गाने इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अब लोग फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
बॉर्डर 2 की एक्साइटमेंट को देखते हुए ही रिलीज से पहले ही मेकर्स ने दर्शकों के लिए एक बड़ा एलान कर दिया है। दरअसल, रिलीज के चार दिन पहले ही बॉर्डर 2 की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है। फिल्म का क्रेज देखते हुए लगा था कि एडवांस बुकिंग में फिल्म धमाल कर देगी और ऐसा ही हुआ। पहले दिन ही बॉर्डर 2 ने धांसू कलेक्शन कर लिया है।


