मुंबई (नेहा): सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर ‘बॉर्डर 2’ लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के टीजर के बाद से ही फैंस फिल्म के ‘घर कब आओगे’ गाने का इंतजार कर रहे हैं। यह ‘बॉर्डर’ के लोकप्रिय गीत ‘संदेसे आते हैं’ का री-क्रिएटेड वर्जन है। अब मेकर्स ने इस गाने का टीजर जारी किया है। इसके साथ ही गाना कब सामने आएगा इसकी डेट भी जारी कर दी है।
गाने के टीजर में इसके कलाकारों के नामों का उल्लेख किया गया है। जावेद अख्तर द्वारा लिखित और अनु मलिक के संगीत से सजे ‘संदेसे आते हैं’ के इस नए वर्जन को मनोज मुंतशिर ने लिखा है। जबकि संगीत मिथुन का है। पिछली बार इस गाने को सोनू निगम और रूप कुमार राठौड़ ने गाया था। लेकिन इस बारे गाने में दो नहीं बल्कि चार गायकों की आवाज है। इस बारे गाने को सोनू निगम के साथ अरिजीत सिंह, दिलजीत दोसांझ और विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। इस टीजर के अंत में चारों गायकों की आवाज सुनने को मिलती है। ‘घर कब आओगे’ के टाइटल से ये गीत 2 जनवरी को रिलीज किया जाएगा।


