नई दिल्ली (नेहा): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यालय जल्द ही साउथ ब्लॉक से नई जगह सेवा तीर्थ कॉम्प्लेक्स में स्थानांतरित होने वाला है। यह बदलाव इतिहास में पहली बार होगा, क्योंकि अब तक पीएमओ साउथ ब्लॉक में ही स्थित था। नया कार्यालय आधुनिक सुविधाओं और हाई‑टेक बिल्डिंग के साथ तैयार किया गया है, जिससे प्रशासनिक कामकाज और सुरक्षा को और बेहतर बनाने की उम्मीद है।
यह पहली बार होगा जब प्रधानमंत्री कार्यालय साउथ ब्लॉक से बाहर जाएगा। साउथ ब्लॉक का इस्तेमाल देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के समय से पीएमओ के रूप में होता रहा है। सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी नए कार्यालय में 14 जनवरी, मकर संक्रांति के दिन शिफ्ट हो सकते हैं। सेवा तीर्थ कॉम्प्लेक्स को लार्सन एंड टर्बो कंपनी ने बनाया है, जिसका निर्माण कॉन्ट्रैक्ट कंपनी को 2022 में मिला था।


