नई दिल्ली (नेहा): दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रविशंकर प्रसाद के आवास में आग लग गई। आग की सूचना पर स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची है।
बताया गया कि फिलहाल दमकल की टीम और पुलिस द्वारा आग पर काबू पाने का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही आग पर काबू लिया जाएगा। हालांकि, अभी आग लगने का कारण सामने नहीं आ पाया है।


