नई दिल्ली (नेहा): हॉलीवुड एक्ट्रेस मेगन फॉक्स फैंस के दिलों पर राज करती हैं। वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। मेगन की तुलना अक्सर एंजेलिना जोली से की जाती है। अभिनेत्री मेगन फॉक्स और रैपर मशीन गन केली ने अलग होने के कुछ महीनों बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। इस खास पल की जानकारी देते हुए उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। मशहूर सिंगर मशीन गन केली, जिनका असली नाम कोल्सन बेकर हैं, ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ यह गुड न्यूज शेयर की है।
इसमें रैपर अपनी बेटी का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। इस ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘हमारी नन्ही परी, साथ में जन्मतिथि 27 मार्च 2025 भी शामिल की। मशहूर एक्ट्रेस मेगन फॉक्स चौथी बार मां बनी हैं, लेकिन मशीन गन केली के साथ यह उनका पहला बच्चा है। इससे पहले उनके तीन बेटे हैं। नोआ, बोधी और जर्नी, जो उनके एक्स हसबैंड ब्रायन ऑस्टिन ग्रीन से हैं। वहीं, अब उन्होंने अपनी पहली बेटी को जन्म दिया है।