नई दिल्ली (नेहा): महाराष्ट्र के बारामती में आज एनसीपी नेता अजित पवार का प्लेन क्रैश हो गया, जिसमें अजित पवार सहित पांच लोगों की जान चली गई। इस घटना के बारे में पता चला तो राज्य के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।
बारामती के पास हुए विमान हादसे को लेकर सामने आ रही खबरों के बाद अनिल देशमुख खुद को संभाल नहीं पाए और फफक पड़े। वे मीडिया के सामने आए, लेकिन इतने भावुक थे कि बात तक नहीं कर पाए।
दरअसल, अजित पवार एक राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बारामती जा रहे थे। आज उन्हें चार सभाओं को संबोधित करना था। इसी दौरान हवाई पट्टी तक पहुंचने से पहले उनका निजी विमान खेतों में गिरकर क्रैश हो गया।


