नई दिल्ली (नेहा): आज 27 अक्टूबर, सोमवार को सोने और चांदी के दाम में ताबड़तोड़ गिरावट देखी जा रही है। दिवाली के बाद से ही सोना और चांदी कमजोर पड़ते हुए नजर आ रहे हैं। सुबह 9.44 बजे 10 ग्राम सोने का दाम 1500 रुपये से भी ज्यादा गिरा है। वहीं चांदी में 2000 रुपये से भी ज्यादा की गिरावट है। सबसे पहले जानते हैं कि देशभर में आज सोने और चांदी का भाव कितना है।
सुबह 9.45 बजे एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने की कीमत 121,868 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। इसमें 1583 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने अब तक 121,825 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 122,600 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।


