नई दिल्ली (राघव): महीने के पहले दिन (1 जुलाई) सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी का दौर जारी है। MCX पर सोने के भाव 0.71 फीसदी की तेजी के साथ 96,758 रुपए, जबकि चांदी के भाव 1,06,746 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में चांदी के भाव लुढ़क गए।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। हालांकि चांदी के भाव बाद में लुढ़क गए। Comex पर सोना 3,315.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,307.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 21.40 डॉलर की तेजी के साथ 3,329.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 36.06 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 35.85 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.01 डॉलर की गिरावट के साथ 35.84 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।