मानसा (नेहा): पटियाला हाईवे रोड पर गांव कोटड़ा के पास दो स्विफ्ट गाड़ियों की हुई टक्कर में पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते थाना सदर मानसा की पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव सिविल अस्पताल मानसा में भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार हरियाणा के रतिया वासी उपकार सिंह (67) और उनकी पत्नी शिवेंद्र कौर (62) की स्विफ्ट गाड़ी का दूसरी दिशा से आ रही स्विफ्ट गाड़ी से टक्कर हो गई। हादसा इतना भयंकर था की दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए हैं।
इस हादसे में उपकार सिंह और उनकी पत्नी शिवेंद्र कौर के अलावा दूसरी गाड़ी में सवार बलकार सिंह उर्फ बॉबी (23) वासी मलकपुर ख्याला की मौके पर ही मौत हो गई है। गाड़ी में सवार एक अन्य व्यक्ति अमनदीप सिंह (23) गंभीर रूप में जख्मी हुआ है, जिसे मनसा सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद बठिंडा की इमेज में रेफर कर दिया गया है, थाना सदर मानसा की पुलिस ने सूचना मिलने के बाद हादसे की जांच शुरू कर दी है।


