जम्मू (नेहा): जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) के पास सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान की एक बड़ी आतंकी साजिश को विफल कर दिया है। जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक अग्रिम क्षेत्र से पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के जरिए गिराई गई हथियारों की खेप बरामद की गई है।
अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दो पिस्तौल, तीन मैगजीन, 16 कारतूस और एक ग्रेनेड सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह को बाधित करने के आतंकवादियों के किसी भी प्रयास को विफल करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।


