नारनौल (नेहा): शनिवार को हरियाणा एनसीआर दिल्ली में महेंद्रगढ़ लगातार सबसे ठंडा बना हुआ है। कड़ाके की ठंड की वजह से पाला जमने की स्थिति बनी हुई है। शनिवार को महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। गुरूग्राम 1.8, सोनीपत 2.9,कैथल 3.3,नारनौल 3.5,चंडीगढ़ 4.0,हिसार 4.0,सिरसा 4.2,करनाल 4.4,भिवानी 4.5,रोहतक 4.7,जींद 4.9,फरीदाबाद 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। नारनौल का अधिकतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
जाहिर है कि हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सिलसिला देखने को मिल रहा है। संपूर्ण इलाके पर ठंड की विस्फोटक स्थिति बनी हुई है। उत्तरी बर्फिली सर्द हवाओं का आगाज देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में दिन तथा रात के तापमान लुढ़क रहे हैं। पूरे इलाके पर एक साथ ठंड का तिहरा अटैक देखने को मिल रहा है।
मौसम विशेषज्ञ डाक्टर चंद्र मोहन ने बताया कि राज्य में धुंध कोहरा शीत दिवस तथा शीत लहर से गंभीर शीत लहर की स्थिति के साथ पाला जमने की गतिविधियां देखने को मिल रहा है। कुछ स्थानों पर रात तापमान जमाव बिंदु से एक कदम दूर बने हुए हैं । अधिकतर स्थानों पर रात का तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस और उसके नीचे बने हुए हैं।
उन्होंने बताया कि शनिवार को हरियाणा एनसीआर दिल्ली में सबसे ज्यादा ठंडी रात महेंद्रगढ़ की 1.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ दर्ज हुई वहीं गुरूग्राम 1.8 डिग्री सेल्सियस और सोनीपत 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी तरफ दिन के तापमान भी सामान्य के नीचे बने हुए हैं।
उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में भीषण ठंड का सिलसिला देखने को मिल रहा है। उपरोक्त सभी स्थानों पर शीत लहर से गंभीर शीत लहर और पाला जमने की गतिविधियों के पूरे इलाके को कोहरा अपने आगोश में समा लेता है।


