मुंबई (नेहा): देशभर में एक तरफ जहां ऑपरेशन सिंदूर का जश्न मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर चंडीगढ़ से मुंबई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी मिली है। बताया गया है कि सहार एयरपोर्ट की हॉटलाइन पर एक धमकी भरा कॉल आया, जिसमें कहा गया कि चंडीगढ़ से मुंबई आने वाली इंडिगो फ्लाइट में बम रखा गया है।
इसके बाद फ्लाइट को देर रात मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया, हालांकि अभी तक किसी तरह की कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है। मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहन जांच में जुटी हैं।