नई दिल्ली (नेहा): महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार को एक दुखद हादसे में निधन हो गया है। बारामती हवाई अड्डे पर उतरते समय उनका प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसके बाद विमान में सवार सभी 5 यात्रियों की मौत हो गई है। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अजित पवार के निधन पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने अजित पवार को याद करते हुए कहा है कि उनका असमय निधन बेहद दुखद और स्तब्ध करने वाला है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि अजित पवार जनता के नेता थे। उनकी जमीनी पकड़ अद्भुत थी। उन्हें महाराष्ट्र की जनता की फ्रंट पर रहकर सेवा करने के लिए जाना जाता था। पीएम मोदी ने लिखा, “प्रशासनिक मामलों पर उनकी समझ और गरीबों के लिए उनके काम याद किए जाएंगे। उनका असमय निधन बेहद दुखद और स्तब्ध करने वाला है। उनके परिवार और लाखों प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति!”


