वाराणसी (नेहा): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का वीडियो काॅन्फ्रेंसिंंग के जरिए उद्घाटन किया। इस आयोजन में विभिन्न राज्यों और संस्थानों का प्रतिनिधित्व करने वाली 58 टीमों के हिस्से के रूप में 1,000 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया तो आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस दौरान मौजूद रहे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले मंच पर आयोजन की रूपरेखा के साथ ही देश के विकास के लिए सरकार के किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित किया। बताया कि खेल समय बर्बादी नहीं जीवन के सर्वांगीण विकास और मनीषा को समृद्ध करने का माध्यम बताया।
उद्घाटन समारोह डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, वाराणसी में आयोजित किया गया जिसका कुछ समय पूर्व ही निर्माण पूर्ण हुआ है। इस आयोजन में 4 से 11 जनवरी तक आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में पूरे भारत से विभिन्न राज्यों और संस्थानों का प्रतिनिधित्व करने वाली 58 टीमों के हिस्से के रूप में 1,000 से अधिक राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। टूर्नामेंट में भारतीय वॉलीबॉल में प्रतिस्पर्धा, खेल भावना और प्रतिभा के उच्च मानकों का प्रदर्शन होने की आशा जताई गई है।
वाराणसी में 72वीं राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन शहर में खेल अवसंरचना को सुदृढ़ करने और एथलेटिक के विकास को बढ़ावा देने को दर्शाता है। यह आयोजन प्रमुख राष्ट्रीय आयोजनों के केंद्र के रूप में वाराणसी की पहचान को और सशक्त करता है तथा सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों की मेजबानी में शहर की बढ़ती भूमिका के अनुरूप भी माना जा रहा है।
वहीं एक दिन पूर्व पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी आयोजन के बारे में एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा – हमारी सरकार खेलों और खिलाड़ियों को हर स्तर पर बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में कल दोपहर करीब 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय वॉलीबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन करने का सौभाग्य मिलेगा। 11 जनवरी तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कई राज्यों और संस्थानों का प्रतिनिधित्व करने वाली 58 टीमों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

