नई दिल्ली (नेहा): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (17 जनवरी 2026) पश्चिम बंगाल के मालदा में भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन हावड़ा (कोलकाता) और गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच चलेगी, जो पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत के बीच रेल यात्रा को आधुनिक, आरामदायक और तेज बनाएगी।
पश्चिम बंगाल और असम में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होंगे। पीएम मोदी मालदा में एक सार्वजनिक समारोह में 3,250 करोड़ रुपये से अधिक की रेल और सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।


