जालंधर (नेहा): इस समय की बड़ी खबर जालंधर से हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 फरवरी को जालंधर आ रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी एक फरवरी को डेरा सच्चखंड बल्लां पहुंचेगे।
एक फरवरी को गुरू रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व पर जालंधर के डेरा बल्लां में पीएम नरेंद्र मोदी पहुचेंगे। पीएम मोदी डेरा सच्चखंड बल्लां में नतमस्तक होंगे। इसकी पुष्टि वरिष्ठ भाजपा नेता विजय सांपला ने की है।
वरिष्ठ भाजपा नेता विजय सांपला ने बताया कि गुरू रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व पर पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचेगे।


