नई दिल्ली (नेहा): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने प्रयागराज माघ मेले में हुए विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने चंदौली में एक कार्यक्रम के दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा सरकार पर लगाए गए दुर्व्यवहार के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।
इंद्रेश कुमार ने स्पष्ट किया कि माघ मेला देश के विभिन्न तीर्थों पर बड़े भाग्य से आयोजित होता है और कुछ लोगों ने शरारतपूर्ण तरीके से बाधा डालने की कोशिश की, जिसमें वे सफल नहीं हुए। उन्होंने इस पूरे विवाद को सरकार विरोधी स्वभाव का परिणाम बताया है।


